logo

मेरठ रेंज में 336 पुलिस मुठभेड़, 371 बदमाश घायल, 9 को मार गिराया

मेरठ। डीआइजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने पुलिस कार्यवाही का वर्ष 2025 का लेखा-जोखा जारी किया है। इस रेंज में मेरठ, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर जिले शामिल हैं। डीआइजी की पहल से आपरेशन संचार में चौकी व हल्का प्रभारियों को 562 सीयूजी नंबर दिए।

ताकि आमजन अपनी समस्या को चौकी इंचार्ज को भी अवगत कराया जा सकें। आपरेशन त्रिनेत्र में रेंज के चारों जनपदों में 69391 कैमरे लगाए। साथ ही कावडं मार्ग पर 5540, आईपी कैमरे लगाए गए। आपरेशन पहचान में 28287 अपराधियों का सत्यापन किया।

447 को जिलाबदर, 47 की सम्पत्ति कुर्क हुई और 218 पर गैंग्स्टर लगाया की कार्रवाई की गई। 714 की थानों में हिस्ट्रीशीट खोली गई। चार आरोपितों पर रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है। मेरठ जनपद में अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करने के लिए 78 मुकदमे दर्ज कर 382 आरोपितों पर गैंग्स्टर की कार्रवाई हुई। इसी तरह से 358 अपराधियों की थानों में हिस्ट्रीशीट खोली गई।

अवैध हथियारों के साथ 1096 आरोपितों को पकड़कर 844 हथियार और 3590 कारतूस बरामद किए। रेंज में 336 पुलिस मुठभेड़ में 371 बदमाश घायल हुए, नौ को मार गिराया गया। 561 की गिरफ्तारी की गई।
इसी तरह से जनपद में 147 मुठभेड़ में 157 बदमाश घायल हुए है। तीन बदमाशों को मार गिराया और 248 की गिरफ्तारी की गई।

साथ ही 192 अपराधियों पर इनाम घोषित किया जा चुका है। नशा तस्करी के 333 मुकदमों में 427 आरोपितों को पकड़ा गया। शराब की तस्करी में 677 मुकदमे दर्ज कर 724 आरोपित गिरफ्तार कर 12416 लीटर शराब बरामद की। 252 को आजीवन कारावास और दस साल की सजा 129 अपराधियों को मिली है।

0
276 views