logo

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भाजपाईयों द्वारा जोरदार स्वागत

मेरठ। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम बार मेरठ आगमन के चलते भाजपाईयों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं द्वारा टोल प्लाजा पर जहां एक विशाल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया वहीं दूसरी तरफ पार्टी नेताओं ने जेसीबी पर खडे होकर उनपर फूल बरसाये।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, कपिल देव अग्रवाल, मोहित बेनीवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, अश्वनी त्यागी, राजेन्द्र अग्रवाल, सुनील भराला, धर्मेन्द्र भारद्वाज, हरिकांत अहलूवालिया, सत्यप्रकाश अग्रवाल, जितेन्द्र सतवाई, अजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, जितेन्द्र चिकारा, विजय शिवहरे, मीनाक्षी भराला आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

11
820 views