logo

विदेशी मामले विभाग के सह संयोजक की जिम्मेदारी विनोद कुमार सैनी को मिलने पर जताया आभार।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

जिला सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मोहनलाल बडोली एवं जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठों में कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदान की हैं। इस कड़ी में खरखोदा से विभिन्न साथियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है।

व्यापार प्रकोष्ठ सोनीपत के जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी संयोजक जयराम शर्मा द्वारा अनूप सिंह ठेकेदार, वर्तमान में पार्षद नगर पालिका खरखौदा को सोंपी एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ सोनीपत के सहसंयोजक की जिम्मेदारी अमित प्रधान सफियाबाद संयोजक द्वारा प्रधान नरेंद्र दहिया को सौंपी गई।

इसी कड़ी में विदेशी मामले विभाग के संयोजक राजीव कुमार जोशी चौहान द्वारा सह संयोजक की जिम्मेदारी विनोद कुमार सैनी खरखोदा को सौंपी गई। चौधरी सतीश नांदल प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सोंपे।

35
1299 views