logo

इंसपेक्टर को चार लाख की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया

मेरठ। हापुड़ में तैनात डीसीआरबी प्रभारी महेंद्र कुमार को मेरठ एंटी करप्शन की टीम ने चार लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। धोखाधड़ी के मामले में आरोपित पक्ष से चार लाख रुपए की मांग की थी।

बुधवार को एंटी करप्शन की टीम ने 2005 बैच के दरोगा महेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। महेंद्र हापुड़ में डीसीआरबी प्रभारी पद पर तैनात है। महेंद्र मेरठ के धोखाधड़ी के मामले की विवेचना कर रहा था। इस विवेचना आरोपित पक्ष चार लाख की रिश्वत की मांग की गई थी। यह रकम रोहटा रोड पर महेंद्र को देनी तय हुई थी। इसी के चलते महेंद्र को कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड पर बुलाया गया था।

0
77 views