logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी पर कार्यशाला आयोजित

सीतापुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर अटल बिहारी जन्म शताब्दी समारोह अभियान की कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित की गई कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला प्रभारी नीरज सिंह उपस्थित रहे जबकि कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई। अपने उद्बोधन में बोलते हुए जिला प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जहां भारत की धरोहर रहे हैं उनके विचारों पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारत को दुनिया का आइकॉन बनाने में सफल हो रही है दुनिया के टॉप लीडरों में सुमार रहे अटल जी अपने कार्यकर्ताओं के दिलों में बसा करते थे उनकी कार्यशैली और व्यवहार सदैव मधुर रहा और इतने अधिक काम उन्होंने पार्टी व राष्ट्र को समर्पित होकर किए हैं कि यदि उसका बखान किया जाए तो कई दिन कम पड़ सकते हैं राष्ट्र प्रथम अटल जी का मूल मंत्र था और अटल जी राष्ट्रवादियों की भावनाओं का हमेशा ध्यान रखते थे वह राजनीति के अजातशत्रु थे। आज भारतीय जनता पार्टी उन्ही के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र की सेवा कर भारत को परम वैभव दिलाने की ओर अग्रसर है अपने उद्बोधन में बोलते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई का नाम सुनते ही हमारे विचारों में राष्ट्र भावना की ऊर्जा उत्पन्न हो जाती है।। परमाणु पोखरण का परीक्षण हो या पाकिस्तान से युद्ध अटल जी ने डंके की चोट पर भारत माता के सम्मान को दुनिया के सामने रखा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका से लेकर चीन तक सभी को भारत की गौरव गाथा का वास्तविकता तत्व समझाया। पार्टी उनके जन्म जयंती पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिसमें सर्वप्रथम 24 दिसंबर को दीपोत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है 24 की संध्या को अटल जी की प्रतिमा व पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा दीपोत्सव किया जाएगा और इसी दिन महापुरुषों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। जबकि 25 से 31 दिसंबर के बीच सभी विधानसभाओं में अटल स्मृति सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। जिसमें पार्टी के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक भाग लेंगे। कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारी को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तार से समझाइए गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य/ पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी,प्रदेश परिषद के सदस्य वीरेंद्रपुरी , अभियान संयोजक सुधाकर शुक्ला, अजय विश्वकर्मा भंवर सिंह, सीमा जैन अनिल यादव, मनोज सिंह, दिनेश मिश्रा सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व अपेक्षितगण उपस्थित रहे।।

22
142 views

Comment