logo

मुंबई में तेंदुए का खौफ, एक बिल्डिंग से दूसरी पर कूदता दिखा; हमले में चार लोग घायल

मुंबई के मीरा भायंदर के बीपी रोड पर साईं बाबा अस्पताल के पीछे स्थित पारिजात बिल्डिंग में एक तेंदुआ के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने तीन लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, ये तेंदुआ कहां से आया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन बिल्डिंग में तेंदुए के आने से वहां पर हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने दरवाजों को बंद कर लिया। वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने बहादुरी दिखाई और तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिल्डिंग में घुसे तेंदुए की तस्वीर आई सामने
बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ बिल्डिंग के परिसर में इधर-उधर भागते नजर आया। तेंदुआ छतों के ऊपर छलांग लगाता रहा और सीढ़ियों में घूमता नजर आया। तेंदुआ ने एक महिला को भी निशाना बनाया, जो गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वीडियो में कुछ महिला को खिड़की से बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं। महिला को भी साईं बाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

0
404 views