कोटा बोरखेड़ा में गौसेवा कर मनाया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन
कोटा, 15 दिसम्बर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर शहर भाजपा महामंत्री महावीर नायक बिल्लू के नेतृत्व में, बोरखेड़ा में देवली अरब रोड स्थित ओखलिया भैरू जी के सामने गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गायों को हरा चारा खिलाया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान, भाजपा बोरखेड़ा मंडल अध्यक्ष मनोज गोस्वामी, भाजपा महामंत्री बोरखेड़ा मण्डल प्रसन्न महेश्वरी, नरेश मेघवाल, बोरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष शंभूसिंह कानावत, सचिव लक्ष्मण चौधरी, कोषाध्यक्ष हरिओम सुमन, दीपक गौत्तम, देवेंद्र राठौर, दिनेश गुप्ता, श्रवण, चंद्रबली, कुलदीप, शक्ति सिंह, भारत, दिनेश गुप्ता, और लोकेश भट्ट समेत समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।