logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन के नए राजस्थान राज्य प्रमुख लवकुश नायक का भव्य स्वागत

कोटा, 11 दिसंबर। क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन CCF के द्वारा राजस्थान राज्य प्रमुख नियुक्त किए जाने पर लवकुश नायक का गुरुवार को अभिभाषक परिषद कोटा परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ताओं, समाजसेवियों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति में गरिमामयी स्वागत व अभिनंदन किया गया। माला पहनाकर सम्मान और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कर उनकी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। बार एसोसिएशन कोटा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी अतीश सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि उनकी नेतृत्व और अनुभव CCF को सामाजिक जागरूकता एवं मानवाधिकार संरक्षण में नई दिशा प्रदान करेंगे। उपस्थित अधिवक्ताओं, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने संगठन की नीतियों पर भरोसा जताया।

28
551 views

Comment