logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अभिभाषक परिषद कोटा में अध्यक्ष पद के लिए अतीश सक्सेना ने किया सशक्त दावा

कोटा। अधिवक्ता परिषद कोटा के वर्ष 2026–27 के चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता अतीश सक्सेना ने अपने नामांकन के साथ ही क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश का संचार कर दिया है। अपनी साफ-सुथरी छवि, वर्षों के अनुभव और अधिवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर सक्रियता के कारण वे इस चुनाव में मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

अतीश सक्सेना पूर्व में उपाध्यक्ष रह चुके हैं, जहां उनके कार्यकाल में वकील कक्षों में सुविधाओं का विस्तार, युवा वकीलों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और महिला अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षित माहौल जैसे कदमों की काफ़ी सराहना हुई थी। उनके नेतृत्व में कई प्रशासनिक और व्यावहारिक सुधार लागू हुए, जिनका लाभ आज भी अधिवक्ताओं को मिल रहा है।

- वकालत जगत में बेदाग़ छवि :

अतीश सक्सेना अपनी सरल, मिलनसार और सहायक छवि के लिए जाने जाते हैं। कोर्ट परिसर में हर वर्ग युवा, वरिष्ठ और महिला अधिवक्ताओं के प्रति उनका सम्मानपूर्ण व्यवहार उन्हें एक जन-नेता जैसा स्थान दिलाता है।

- अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर सदैव अग्रणी :

फाइलिंग की जटिलताओं, वकीलों की सुरक्षा, पार्किंग समस्या और कोर्ट-प्रशासनिक सरलता जैसे मुद्दों पर वे लगातार मुखर रहे हैं। कई मामलों में उन्होंने अधिवक्ताओं की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाकर उनके पक्ष में सकारात्मक समाधान दिलाए।

- युवा और महिला अधिवक्ताओं के लिए विशेष दृष्टि :

सक्सेना ने चुनाव घोषणा करते हुए कहा कि यदि वे अध्यक्ष बनते हैं, तो युवा अधिवक्ताओं के लिए स्कॉलरशिप मॉडल, ड्राफ्टिंग मास्टरक्लास, जबकि महिला अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षित व हाइजेनिक सुविधाएँ और विशेष हेल्प डेस्क को प्राथमिकता दी जाएगी।

- वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान सर्वोपरि :

अतीश सक्सेना ने बताया कि वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव ही अधिवक्ता समाज की पूंजी है और उनके सम्मान व सहयोग को सर्वोच्च महत्व दिया जाएगा। कोर्ट परिसर में अतीश सक्सेना के प्रति उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं, युवा सदस्यों और समर्थकों ने उन्हें एक सक्रिय, ईमानदार और विकासशील नेतृत्वकर्ता बताते हुए समर्थन जताया है। अतीश सक्सेना एक ऐसे उम्मीदवार के रूप में उभरकर सामने आए हैं, जो सिर्फ पद के लिए नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं के भविष्य और सम्मान के लिए लड़ रहे हैं। उनकी साफ छवि, अनुभव और काम करने की शैली उन्हें इस बार के चुनाव में एक सशक्त और लोकप्रिय प्रत्याशी बनाती है।

1
439 views
1 shares

Comment