logo

जमशेदपुर : जिला कांग्रेस ने बाबासाहेब के पुण्य तिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन किया- परविंदर सिंह

जिला कांग्रेस ने बाबासाहेब के पुण्य तिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन किया- परविंदर सिंह

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी का पुण्य तिथि कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं उनके चित्र पर पुण्य अर्पित कर नमन किया।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने बाबासाहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबासाहेब बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के छात्र रहे, विदेश में भी शिक्षा ग्रहण कर भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इन्होंने भारत के संविधान का रचना किया। जिसमें भारत में सभी को समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, रहने बसने का अधिकार, नौकरी रोजगार करने का अधिकार सहित सभी विषयों को समाहित किया। ऐसे महान पुरूष के पुण्य तिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन करते है।

इस अवसर पर सर्वश्री राजकिशोर यादव, कमलेश कुमार पाण्डेय, ब्रिजेन्द्र तिवारी, चिन्ना राव, राजेन्द्र सिंह, सुल्तान अहमद, सुदर्शन तिवारी, वीरेंद्र पांडे, प्रमोद मिश्रा, राकेश साहू, प्रताप यादव, राजकुमार वर्मा, शमशेर आलम, ज्योति मिश्र, राजेश चौधरी, दुर्गा प्रसाद, सुनीता ओझा, मुन्ना सिंह सेवादल, शुभम झा, प्रितपाल सिंह, मोहम्मद आबिद, फिरोज खान, संतोष कुमार वर्मा मुबारक हुसैन, राजा सिंह राजपूत, आशीष ठाकुर, रणजीत सिंह, सुनील प्रसाद, चंद्रावती पाल, विनोद यादव, सुरेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, नंदलाल प्रसाद, कौशल प्रधान, अब्दुल अज़ीज़, इरशाद आलम, मोहम्मद सिराज, खालिद अख्तर, मोहम्मद राशिद, रंजीत झा, सन्नी सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

14
1447 views