logo

जमशेदपुर : स्वामी ब्रह्मानंद लोधी की 143 वीं जयंती पर संस्था ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

स्वामी ब्रह्मानंद लोधी की 143 वीं जयंती पर संस्था ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

जमशेदपुर (झारखंड)। अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के द्वारा आज स्वामी ब्रह्मानंद लोधी की 143 वीं जयंती समाज का निजी कार्यालय बिष्टुपुर में मनाई गई। आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित किया गया एवं माल्यार्पण कर फूल माल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय महासचिव श्री राजकुमार सिंह लोधी एवं संरक्षक किशन लाल वर्मा के द्वारा ब्रह्मानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

आज के मुख्य कार्यक्रम में सैकड़ो गरीबों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरण किया गया जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक राजकुमार सिंह लोधी एवं रिपेंद्र कुमार सिंह लोधी संरक्षक किशन लाल वर्मा, संगठन सचिव हृदयानंद वर्मा, युवा महासचिव परमेश्वर जंघेल, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कुमार वर्मा एवं श्रीमती कमला देवी, श्रीमती मेघा देवी, श्रीमती जमुना देवी, श्रीमती सीमा जंघेल का विशेष सहयोग रहा। अंत में संस्था के महासचिव ज्वाला सिंह लोधी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

30
683 views