logo

सुल्तानपुर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 680 नव विवाहित जोड़ों का विवाह संपन्न।




*सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सीडीओ अंकुर कौशिक समेत तमाम बीजेपी नेता, कार्यकर्ता अधिकारियों ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद।*

*KNIMT स्थित परिसर में हुआ भव्य विवाह का आयोजन।*

सुल्तानपुर में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य रूप देखने को मिला। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी फ़रीदीपुर में आज 680 नवविवाहित जोड़ों ने एक साथ फेरे लिए और एक दूजे के साथ रहने की कसमें खाईं। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस सामूहिक विवाह में सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक जिला उपाध्यक्ष विजय त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य सहित तमाम भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने नवदंपत्तियों को अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान विवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित उपहार तो दिया ही गया साथ ही उनके खाने पीने का भी बेहतर इंतजाम किया गया था। इस दौरान नवदंपत्तियों और परिवारजनों ने भी सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार की इस योजना से अब तक लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। पैसे के अभाव में जो अपनी बहन बेटियों का विवाह अच्छे से नहीं कर पाते थे, सरकार की इस सामूहिक विवाह योजना से ऐसे गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। इस योजना का लाभ पान के लिए उन्हें केवल अपना रजिस्ट्रेशन करवाना है, यदि वे पात्रता सूची में सही पाए गए तो सरकार ऐसे परिवारों की बहन बेटियों का विवाह करवाने का जिम्मा लेती है और उन्हें बेटी के साथ साथ निर्वहन के लिए उचित उपहार देकर विदा किया जाता है। इस दौरान उन्होंने सभी नवविवाहित दंपत्तियों को आशीर्वाद तो दिया ही साथ ही उनका दिल से आभार भी व्यक्त किया।

19
360 views