logo

डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर, भारतीय संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया

ब्यावर l संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं मानव अधिकार संस्था के जिलाध्यक्ष चिराग मेघवाल एवं समस्त सदस्यगणों द्वारा चांग गेट स्थित बाबा साहब अम्बेडकर मूर्ति की पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया, जिसमे बाबा साहब अम्बेडकर अमर रहे के नारे से उदघोष किया l सभी सम्मानित सदस्यों का भीम दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया l साथ ही संविधान की प्रस्तावना की प्रति भेंट की गई, भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया..संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं मानव अधिकार संस्था के जिलाध्यक्ष चिराग मेघवाल ने बताया कि संविधान दिवस हमें संविधान के महत्व और इसके निर्माण की प्रक्रिया की याद दिलाता है। संविधान हमें समानता, न्याय, और स्वतंत्रता के अधिकार प्रदान करता है संविधान दिवस के अवसर पर संस्था ने संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने और ब्यावर शहर में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए काम करने का संकल्प लिया। संस्था के जिलाध्यक्ष ने बताया कि संविधान दिवस हमें संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद दिलाता है कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर साहब ने हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है, भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 दिया एवं हमारी ब्यावर शहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में मदद होगी l भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की प्रभावशीलता भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पर निर्भर करेगी और यह अधिनियम भ्रष्टाचार से संबंधित विभिन्न अपराधों को कवर कर पाएगा इस दौरान उपस्थित पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल टांक, उपाध्यक्ष मनोज कुमार कटारिया, कमलेश माली, सचिव पंकज चोरोटीया, ब्यावर जिला संयुक्त सचिव बहादुर सिंह मीडिया प्रभारी और अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे पूर्व पार्षद ईश्वर तंवर विनोद मिंडल शशिकान्त, मुकेश सामरिया, पूर्व सरपंच अर्जुनराम दूखाङिया, भू.अ.नि. लोकेश कुर्डिया, मुलाराम भाटी पटवारी, लेखराज ट्रेडिया, एडवोकेट विकास चौहान, एडवोकेट नरेन्द्र बरवङ, निशा रानी, कंचन तंवर, रोहन तॅवर, एडवोकेट बाबूलाल गूजरिया, नरेन्द्र कटारिया सहित समाज के कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

24
2065 views