logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फर्जी वोटिंग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

■ पंचकूला में उमड़ा जनसैलाब
■ हमारा संघर्ष सत्ता के लिए नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए है -राव नरेंद्र सिंह
■ भाजपा का एस आई आर का फार्मूला, जनता के मताधिकार पर डाका - राव नरेंद्र सिंह

यमुनानगर/पंचकुला। 25/11/25 : वोट छोड़ गद्दी छोड़ अभियान के तहत हरियाणा कांग्रेस सभी जिलों में रोष प्रदर्शन कर रही है इसी कड़ी के चलते, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पंचकूला में भाजपा के वोट चोरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।
राव नरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत माता मनसा देवी व कालका देवी माता को नमन और गुरु तेग बहादुर जी को याद करते हुए वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह बुलाकर की भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा
दिल्ली में राहुल गांधी जी ने पत्रकारों के समक्ष हरियाणा में हुई वोटो की धांधली को लेकर आंकड़े को तथ्यों के हिसाब से खुलासा किया था।
उन्होंने कहा की भाजपा हरियाणा में वोट चोरी कर जनता के साथ धोखा कर सत्ता में आई है खुलासे में अब स्पष्ट हो चुका है कि ब्राज़ील मॉडल को भी फर्जी वोट तंत्र के माध्यम से वोटर दिखाया गया।
मकान नंबर 00 के पत्ते पर कई फर्जी वोट बनाए गए। आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया की जिला पंचकूला की यदि कालका विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां पर 18876 फर्जी वोट एवं विधानसभा क्षेत्र पंचकूला में 18206 वोट फर्जी डाले गए। इस प्रकार जिले में लगभग 37082 फर्जी बोर्ड बना जनता के साथ धोखा किया।
उन्होंने बताया एस आई आर का फार्मूला लगाकर भाजपा ने
बिहार में 65 लाख मतों को काट दिया। यह सरासर जनता के मताधिकार पर डाका है।
इसको लेकर राहुल गांधी जी ने चुनाव आयोग से सवाल किया लेकिन चुनाव आयोग जोकि सत्ताधारी भाजपा के हाथों की कठपुतली है कोई जवाब ना दिया। इसी प्रकार दिल्ली, महाराष्ट्र , हरियाणा में मतों का फर्जीवाड़ा कर सरकारें सत्ता में आई।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं को मान सम्मान सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी देती है। भाजपा तो महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करती है।बिहार में एनडीए सरकार ने पिछले 20 वर्षों महिलाओं को मदद और महिला सशक्तिकरण के नाम पर कुछ भी नहीं दिया। लेकिन चुनाव के दौरान सरेआम आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए 10,000 रूपये महिलाओं के खाते में डाले गए, और यह सब भाजपा की कठपुतली चुनाव आयोग की नाक के नीचे हुआ।
उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष और लड़ाई कोई सता हासिल करने के लिए नहीं है बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस की इस लड़ाई में आप सभी को साथ देना होगा तभी लोकतंत्र बचेगा। उन्होंने 14 दिसंबर रविवार को दिल्ली में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर महारैली का आयोजन किया गया है, और आपको लोकतंत्र की लड़ाई में शिरकत करने के लिए आमंत्रित करते हैं।
सांसद वरुण चौधरी ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से तथ्यों के साथ सवाल उठाए, लेकिन बड़े दुख की बात है कि चुनाव आयोग ओर से आज तक किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी के सारी व्यवस्थाओं वाले बयान पर भी सवाल उठाए। वरुण चौधरी ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा और गरीबों के राशन कार्ड काटने पर भी सरकार को घेरा। पोर्टल के नाम पर जनता को उलझाया जा रहा है। सरकार जनता के साथ दोहरा व्यवहार कर रही है। जनता के लिए पोर्टल है तो सरकार खुद कागजों में ही काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री सभी फाइलों में पर साइन करते हैं, मगर सरकार का कोई भी नुमांइदा पोर्टल पर काम नहीं कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अब जनता की वोटो की सुरक्षा और लोकतंत्र की सुरक्षा हम सबको मिलकर करनी होगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचकूला विधायक चंद्र मोहन, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुधा भारद्वाज,
पूर्व विधायक लहरी सिंह,पूर्व विधायक जसवीर मलौर ,रणधीर राणा, जिला अध्यक्ष संजय चौहान,प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज, रविंदर रावल,मनवीर कौर गिल,जिला परिषद अध्यक्ष सुनील शर्मा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष फोमलाल, प्रदीप गुर्जर, पूनम चौहान सुनीता शर्मा , अनिल राणा,मोनिका डुमरा , एआईसीसी कोऑर्डिनेटर ट्रेनिंग अंबाला लोकसभा तरुण शर्मा, मुकेश, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, ओबीसी विभाग, एससी विभाग, के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे व साथ मे अन्य संगठन जैसे किसान संगठन, व्यापारी संगठन,मजदूर संगठन व पंचकूला की आम जनता और कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित रही।

57
5055 views

Comment