logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विंटर कप का आज का मैच रिवर टर्फ किंग ने 7 विकेट से ब्लू डेविल्स को शिकस्त दी।

अलीगढ (उप्र )

विंटर कप का आज का मैच रिवर टर्फ किंग ने 7 विकेट से ब्लू डेविल्स को शिकस्त दी।

आज श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल मे विंटर कप टूर्नामेंट का चौथा मैच खेला गया।स्कूल के फिजिकल एजुकेशन हेड सैफाली कपूर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। टूर्नामेंट का चौथा मैच टर्फ किंग और ब्लू डेविल्स के बीच खेला गया। जिसमे ब्लू डेविल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ब्लू डेविल्स ने निर्धारित 20 ओवर मे सभी विकेट खो कर 102 रन बनाये जिसमे भानु प्रताप 21 रन और गौरव कुमार 13,अमन यादव ने 12 रनो का योगदान दिया। गेंदवाजी करते हुए टर्फ किंग की ओर से उजस गौतम 2 विकेट,आरव शर्मा 2विकेट,यशराज, भुवनेश 1 विकेट लिए ।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टर्फ किंग की टीम ने 16 ओवर मे 3 विकेट खो कर 106 रन लक्ष्य प्राप्त कर लिया । जिसमे उजस गौतम 49 नावाद रन, शुभ गुप्ता 35 रनो का योगदान दिया। गेंदवाजी करते हुए ब्लू डेविल्स टीम की ओर से चैतन्य ने 1 विकेट, भानु प्रताप ने 1 विकेट लिए।
टर्फ किंग ने ये मैच 7 विकेट से जीत लिया।उजस गौतम को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया।
इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने मे प्रयोजक द लाइट अप स्टूडियो के निदेशक चित्रांश वार्ष्णेय ने विशेष सहयोग किया।
इस मोके पर रिंकू दीक्षित, रवि कुमार, तरुण उपाध्याय, जीतेन्द्र तोमर, आयुश विक्रम, यश वर्मा, रोहित कुमार उपस्थिति रहे।

67
4430 views

Comment