logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरोना महामारी में एक बार फिर आगे आया जसोलधाम।

बालोतरा।  कोरोना महामारी से निपटने के लिए भामाशाहो का सहयोग भी लगातार सामने आ रहा है। बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल में कोरोना मरीजो के लिए ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर मशीने भेंट की गई। 

लाखो भक्तों की आस्था का केंद्र जसोल धाम की ओर से 15 कॉन्संट्रेटर मशीने 5 पेरा मोनीटर मशीने सहित अन्य मेडिकल उपकरण भेंट किए गए। छ भटियाणी मन्दिर संस्थान  कोरोना काल मे लगातार सहयोग कर रहा है। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल ने कहा कि संकट के समय किया गया कार्य की मानवता का कार्य है जो सच्ची सेवा है। 

इस अवसर पर एसडीएम नरेश सोनी ने संस्थान के अध्यक्ष रावल किशनसिंह का आभार व्यक्त किया। डॉ बलराजसिंह ने कहा कि इन मशीनों से अब आपात स्थिति में मरीजो को ऑक्सीजन की कमी नही होगी आवर मरीजो को राहत मिलेगी।

16
14776 views

Comment