संजीव भारद्वाज को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया
चंडीगढ़, 11 नवम्बर 2025। हरियाणा कांग्रेस को नया मीडिया इंचार्ज मिल गया है। संजीव भारद्वाज को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी को सौंपने के लिए उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद, और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है।
संजीव भारद्वाज ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ निभाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना उनका प्राथमिक लक्ष्य रहेगा और वे संगठन को मीडिया के माध्यम से मज़बूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
भारद्वाज की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पार्टी की मीडिया रणनीति को नया आयाम मिलेगा।