logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मानपुर का औचक निरीक्षण किया

सीतापुर दिनांक 10 नवम्बर 2025 (सू0वि0) जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मानपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आवासीय व्यवस्था, शिक्षण कार्य, कम्प्यूटर प्रशिक्षण, भोजन, स्वच्छता एवं सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालय परिसर में प्रवेश एवं निकास पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे संचालित अवस्था में रहें, यह सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय में संचालित कक्षाओं का अवलोकन किया गया तथा छात्राओं से वार्ता करते हुये छात्राओं से कम्प्यूटर संचालन आदि की जानकारी ली तथा छात्राओं से कम्प्यूटर पर टाइपिंग भी करायी। कम्प्यूटर पर छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन देखकर जिलाधिकारी ने प्रशंसा भी की। जिलाधिकारी ने सभी को पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करने तथा इसी तरह मेहनत कर आगे बढ़नें हेतु प्रेरित किया। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देश दिये कि मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कराये जायें तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये विभिन्न शिक्षाप्रद गतिविधियों एवं टी0एल0एम0 के माध्यम से भी शिक्षण कार्य कराया जाये।
जिलाधिकारी ने उपस्थित पंजिका का भी गहनतापूर्वक अवलोकन किया तथा छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने गत निरीक्षणों की निरीक्षण पंजिका की भी समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानकों के अनुरूप निर्धारित समयान्तराल पर निरीक्षण सुनिश्चित किये जायें तथा निरीक्षण में दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुुनिश्चित कराया जाये। नियमित रूप से चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाये। जिलाधिकारी ने किचेन में जाकर भोजन की गुणवत्ता की जांच भी की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जाये।
इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

51
3235 views

Comment