logo

जमशेदपुर : विधायक पूर्णिमा दास ने अस्मिता योगासन विमेंस सिटी लीग 2025 का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

विधायक पूर्णिमा दास ने अस्मिता योगासन विमेंस सिटी लीग 2025 का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

जमशेदपुर (झारखंड)। आज पूर्वी विधायक पूर्णिमा दास साहू ने काशीडीह कम्युनिटी सेंटर में आयोजित अस्मिता योगासन विमेंस सिटी लीग 2025 में शामिल हुई। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन में सहभागिता की। यह आयोजन योग और नारी शक्ति का सुंदर संगम रहा।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बच्चियों को सम्मानित किया। खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु आयोजित यह प्रतियोगिता पहली बार जमशेदपुर में हुई, जिसने महिलाओं में आत्मविश्वास और खेल भावना को नई ऊँचाइयाँ दीं। इसके सफल आयोजन हेतु ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन का हृदय से आभार।

31
1162 views