logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ में की गई ए आर पी की बैठक जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यकारणी का गठन करना

बुधवार 4 नवंबर 2025 को ए आर पी एसोसिएशन उ प्र की एक आवश्यक बैठक लखनऊ में आयोजित हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन के प्रादेशिक कार्यकारिणी गठन का था।

इस बैठक में कार्यक्रम का संचालन देवरिया जनपद के ए आर पी एसोसिएशन के महामंत्री ए आर पी सगीर अहमद खान ने किया तो वहीं अभिलेखीकरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ए आर पी निशेष कुमार गुप्ता ने निभाई।

बैठक का आरंभ, प्रदेश भर से आए नव चयनित ए आर पी साथियों के परिचय सत्र से शुरू हुआ तथा संगठन की उपलब्धियों और पिछले कार्यों पर संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष सर्वेश कुमार शुक्ल ने अपने संबोधन से नव चयनित ए आर पी साथियों में एक नई ऊर्जा का संचार किया।

चूंकि बैठक कार्यकारिणी के गठन से संबंधित था जिस के निमित्त श्री सर्वेश शुक्ला को निर्वाचन अधिकारी और बिपिन दुबे जी पर्यवेक्षक नामित किया गया। नामित अधिकारियों ने अपने महत्व्पूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पूर्ण लोकतांत्रिक तरीकों से चुनाव संपन्न करवाया।

चयन प्रक्रिया में समस्त पदों हेतु नामांकन वैध पाए गए और पूरी पारदर्शिकता के साथ चुनाव संपन्न कर परिणाम घोषित किया गया। जिस की सूचना, संगठन के प्रदेश प्रवक्ता श्री सगीर अहमद खान ने देते हुए बताया कि...

अध्यक्ष श्री केशव प्रताप शाही

वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र दुबे

उपाध्यक्ष 1. डॉ पूनम सिंह
2. सुश्री शिल्पा शुक्ला
3. श्री रजनीश कुमार सिंह
4. श्री धर्मेंद्र सिंह
5. श्री संतोष कुमार
6. श्री ज्ञानेश्वर पाठक

कोषाध्यक्ष श्री सर्वेश कुमार गौतम

महामंत्री श्री परवीन चौधरी

संयुक्त मंत्री श्री अंभोज मिश्र
श्री विनीत कुमार सिंह ।

संगठन मंत्री श्री शरद राय और संजय कुमार पांडे

प्रदेश प्रवक्ता श्री सगीर अहमद खान
श्री संजय बाजपेई
श्री मोहम्मद रियाज
ओर
मीडिया प्रभारी के तौर पर श्री पवन कुमार वर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया।

तत्पश्चात पदाधिकारियों को पद ओर गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए समस्त सम्मानित ए आर पी साथियों को धन्यवाद के साथ बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।

89
2034 views

Comment