
विविधता में एकता -भारत की पहचान "
देश की एकता व अखंडता की दौड़ -प्रो सुदेश
खानपुर कलां -31 अक्टूबर। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में आज आजद भारत के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन विवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो श्वेता हुडा ने करवाया।
"विविधता में एकता -भारत की पहचान " थीम पर आयोजित एकता के लिए दौड़ में महिला विवि की कुलपति प्रो सुदेश ने छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि हमे सत्यनिष्ठा से राष्ट्र की एकता , अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए अगर स्वयं को समर्पित करना पड़े, तो संकोच नहीं। अपने देश की आंतरिक सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी है। सरदार पटेल ने जो संकल्प लिया था हम सब को भी उसका अनुसरण करने की जरूरत है , उन्होंने कहा कि यह शपथ केवल एक दिन के लिए बल्कि इसे जीवन में धारण करें।
इस दौड़ को महिला विवि की कुलपति प्रो सुदेश ने न केवल हरी झंडी दिखाई बल्कि स्वयं इस दौड़ का हिस्सा भी बनी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को मजबूत हम तभी कर सकते है जब हम स्वयं मजबूत होंगे। हमें खुद को भी मजबूत रखना होंगे। कुलपति ने कहा कि हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है की वो महसूस करे उसका देश स्वतंत्र है और देश की स्वतंत्रता की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमें जाति-पंथ , ऊंच -नीच , अमीर -गरीब का भेदभाव को समाप्त कर देना चाहिए ताकि एक उन्नत देश की कल्पना की जा सके।