logo

संक्षेप: मुंबई के गोवंडी में कटहलबाड़ी क्षेत्र में 22 वर्षीय मीर कासिम नदाब की अज्ञात व्यक्तियों ने

संक्षेप: मुंबई के गोवंडी में कटहलबाड़ी क्षेत्र में 22 वर्षीय मीर कासिम नदाब की अज्ञात व्यक्तियों ने चाक ू से हत्या कर दी। वह नारियल के थोक व्यापारी के रूप में काम करता था। सुबह पांच बज े उसके शव का पता चला, जिसमें गले और पेट पर हमले के निशान थे। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए मोबाइल का उपयोग कर रही है।

उधवा। मुंबई के गोवंडी थाना क्षेत्र मे ं बुधवार की देर रात को राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी के मीर कासिम नदाब (22) नामक युवक की अज्ञात लोगों ने चाक ू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मीर कासिम मुंबई स्थित गोवंडी थाना क्षेत्र मे ं नारियल का थोक व्यापारी के रूप में काम करता था। परिजनो ं ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह पांच बज े हॉकर लोग नारियल लेने पहुंचा तो देखा कि रुम के बाहर मीर कासिम मृत अवस्था मे ं पड़ा है। उसके पेट व गले में तेज धारदार हथियार से हमला किया गया है। इसी हमले की वजह से उसकी मौत

हो गई है।


चर्चा यह भी है कि बुधवार की देर रात उन्हें फोन कर किसी ने रुम के बाहर बुलाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। घटनास्थल से मीर कासिम का टूटा हुआ मोबाइल मिला है। परिजनो ं ने बताया कि तीन माह पहले वह घर से मुंबई गया था। वहा ं नारियल का थोक व्यापारी का काम करता था। समाचार लिखे जान े तक शव को घर लाने का प्रक्रिया चल रही थी। इधर, मुम्बई पुलिस मोबाइल फोन के जरिए आरोपी तक पहुंचन े का प्रयास कर रही है।

14
71 views