विकुल चपराणा के समर्थन में उतरे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
धाराएं बढ़ाने को बताया गलत
मेरठ। व्यापारी सत्यम रस्तोगी से नाक रगड़वाने के आरोपी विकुल चपराणा के पक्ष में जिला कांग्रेस उतर आई है। जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने विकुल पर धाराएं बढ़ाने का विरोध किया और इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताया।
शुक्रवार को जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीतिक करती है। इस मामले में सच्चाई को दबाकर राजनीति का रूप दिया जा रहा है। विकुल चपराना पर अनावश्यक रूप से धाराएं बढ़ाई जा रही हैं, जो कि गलत है।