logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला अलीगढ स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन के चंद्र शेखर आज़ाद ट्रॉफी (अंडर 12 ) के ट्रायल संपन्न।

अलीगढ (उप्र )


अलीगढ जिला स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा चंद्र शेखर आज़ाद ट्रॉफी (अंडर -12) के ट्रायल आज सुबह 9 बजे से श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल मे आयोजित किया गया । जिला सचिव मेघराज सिंह ने बताया की स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक झांसी मे आयोजित चंद्र शेखर आज़ाद ट्रॉफी (अंडर 12 ) का होना सुनिश्चित हुआ है। उसके के लिए अलीगढ मे ट्रायल के माध्यम से टीम बनेगी उसी के ट्रायल कराया गया जिसमे 32 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का कौसल दिखाया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी खेल की बारीकीयां दिखाई। अंडर 12 के खिलाड़ियों ने बहुत उत्साह से अपना प्रदर्शन दिखाया।जिस खिल्दी का चयन होगा जल्द ही बता दिया जायेगा। सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चंद्रशेखर आजाद ट्रॉफी खेलने का मौका मिलेगा स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा संपन्न होंगी।स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन स्कूल क्रिकेट को प्रदेश मे एक स्तर देना का प्रयास कर रही है जिससे खिलाडियों की प्रतिभा का प्रयोग किया जा सके।

रिंकू दीक्षित
सयुंक्त सचिव (स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश )
मोब. 8791438606

23
1233 views

Comment