logo

तेरी मिट्टी में मिल जावां... फेम बी प्राक की सिने संध्या

कोटा, 14 अक्टूबर। राष्ट्रीय दशहरा मेला में बुधवार को रात्रि 8:30 बजे विजयश्री रंगमंच पर सिने संध्या स्टार नाईट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि कार्यक्रम को पार्श्वगायक और संगीतकार बी प्राक अपने सुमधुर गीतों से सजाएंगे। इससे पहले शाम 7 बजे कुतुर इंस्टिट्यूट एंड फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान की ओर से आयोजित परिधान उत्सव कार्यक्रम होगा।

बी प्राक के नाम से प्रसिद्ध प्रतीक बच्चन पंजाबी और हिंदी गीतों में अपने स्वर दे चुके हैं। उन्हें "तेरी मिट्टी में मिल जावां.." गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिल चुका है।साथ ही, फिल्म फेयर, आइफा और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं। उनका गाया "साकी साकी रे.." का रीमिक्स भी काफी पसंद किया गया है। बी प्राक ने केसरी और गुड न्यूज़ जैसी सुपरहिट फिल्मों में स्वर दिए हैं।

14
269 views