logo

Mau :रामलखन इण्टर कालेज, कटाई चवर, सुल्तानपुर-मऊ में एक महत्वपूर्ण विचार संगोष्ठी का आयोजन

मऊ: नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत आज, सोमवार, दिनांक 13/10/2025 को रामलखन इण्टर कालेज, कटाई चवर, सुल्तानपुर-मऊ में एक महत्वपूर्ण विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय 'मिशन शक्ति, नारी शक्ति एवं साइबर क्राइम' रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं और उपस्थित जनसमूह को महिला सशक्तिकरण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। संगोष्ठी प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुई।

ये रहे मुख्य अतिथि:
इस विचार संगोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान जितेन्द्र सिंह जी, क्षेत्राधिकार घोसी, और श्री परविन्द्र सिंह जी, थाना प्रभारी घोसी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित किया और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं और महिलाओं को निर्भीक होकर अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया।

7
248 views