logo

मोदरान: आर एस एस के शताब्दी वर्ष पर मोदरान में भव्य पथ संचलन

आर एस एस के शताब्दी वर्ष पर मोदरान में भव्य पथ संचलन



जगमालसिंह राजपुरोहित
मोदरान, 12 अक्टूबर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को मोदरान नगर में विजया दशमी उत्सव के अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस पथ संचलन में हजारों स्वयंसेवकों ने भाग लिया और अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया।

पथ संचलन श्री आशापुरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोदरान स्टेशन से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों सुजानसिंह राजपुरोहित सर्कल , इंदिरा कॉलोनी, विराट हनुमान त्रिराहे , श्री सारणेश्वर महादेव मंदिर , आखरीया हनुमानजी मंदिर , पुलिस चौकी, मुख्य आम चौहटा , सोढा राजपुरोहित का वास, जागरवाल राजपुरोहित का वास , श्री राधे कृष्णा ठाकुरजी मंदिर, श्री आशापुरी माताजी सर्कल से गुजरा और पुनः विद्यालय परिसर पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता विक्रम कुमार बागरा , जिला बौद्धिक प्रमुख, शेखरजी भारद्वाज जालोर मुख्य अतिथि आदी ने संघ के 100 वर्षों के कार्यों का विस्तृत वर्णन किया और आशा निर्देश दिए गए आरएसएस के परिवर्तन के बारे में जानकारी दी गई।

पथ संचलन में हजारों की संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया और जय घोष वादन की स्वर लहरियों व बैंड बाजा की धुन ने स्थानीय लोगों को आकर्षित किया। पथ संचलन का जगह-जगह हिन्दू परिवारों और संगठनों द्वारा जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वही बुजुर्ग महिला व पुरुषों ने संघ के कार्यकर्ताओं को हाथ जोड़कर अभिवादन किया

इस अवसर पर मोदरान मंडल के बासड़ा धनजी, सेरना ,धानसा ,बाकरा , नुन रानीवाड़ा काबा आदी ग्रामों से स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संघ के शताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक बनाया।

44
14870 views
1 comment  
  • Shravan Kumar

    आल सुपर