logo

उप जिला कलेक्टर महोदय एसडीएम कार्यालय ‌। खंडार ब्राह्मण बंदे की पानी के निकासी की मोरी खुलवाने

उप जिला कलेक्टर महोदय
एसडीएम कार्यालय
‌। खंडार

ब्राह्मण बंदे की पानी के निकासी की मोरी खुलवाने के क्रम में

श्रीमान महोदय निवेदन है कि खंडार उपखंड मुख्यालय के ब्राह्मणों के बंदे की पानी निकासी की मोरी को शरारती तत्व ने एकजुट होकर बंद कर दिया। सरकारी प्रॉपर्टी को अपने कब्जे में लेकर मनचाहे तरीके से ब्राह्मणों के बंदे की पानी निकासी की मोरी को बंद कर दिया गया। जिसका अधिकार सिर्फ सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को है। इस विषय को लेकर ब्राह्मणों के बंदे के किसानों ने एवं आसपास के किसानों ने खंडार तहसीलदार महोदय को अवगत भी करवा दिया गया। लेकिन आज तक खंडार उपखंड मुख्यालय प्रशासन द्वारा सरकारी नियमों का उल्लंघन कर सरकारी प्रॉपर्टी पर जबरदस्ती कब्जा कर सरकारी ब्राह्मणों के बंदे की पानी निकासी की मोरी को बंद करने वाले शरारती तत्वों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। जिससे शरारती तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। दूसरी ओर अगस्त के महीने में खंडार तहसील क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि की बारिश के पानी से ब्राह्मणों का बंदा ओवरफ्लो हो गया है। ब्राह्मणों का बंदा का पानी ओवरफ्लो हो जाने के कारण आसपास के खेतों में चार-पांच फीट बंदे का पानी का भराव हो गया है। जिससे किसने की लाखों रुपए की खरीफ की फसल का नुकसान हो गया है। कई किसानों ने कर्ज लेकर खरीफ की फसल की बुवाई की थी। लेकिन ब्राह्मणों के बंदे का पानी खेतों में भर जाने के कारण पूरी फसल चौपट हो गई। जिससे ब्राह्मण का बंदा एवं बंदे के आसपास के किसान बड़े आर्थिक संकट में आ गए हैं। आर्थिक संकट से पीड़ित किसान अभी तक के हालातो में भी बड़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं। क्योंकि रवि की फसल की बुवाई का समय पास में आ रहा है। लेकिन अभी तक भी ब्राह्मण के बंदे की पानी की निकासी की मोरी होली नहीं गई है। जिससे अभी तक भी आसपास के खेतों में तीन-चार फीट पानी का भराव हो रहा है। ब्राह्मण के बंदे का किसान भी मोरी खुलना का इंतजार कर रहा है। क्योंकि सरसों की फसल की बुवाई का समय नजदीक आ रहा है। और अभी तक भी खेतों में तीन-चार फीट पानी भरा हुआ है। मोरी खुलवाने के लिए। कई बार सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता को फोन लगाया। लेकिन कनिष्ठ अभियंता ने फोन तक भी नहीं उठाया है। इसीलिए श्रीमान महोदय किसानों के हित में जल्दी से जल्दी मोरी खुलवाने की कृपा करें। एवं मोरी बंद करने वाले शरारती तत्वों पर कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें। जिससे आगामी दिनों में किसानों को ऐसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

8
38 views