
स्वदेशी संकल्प आत्म निर्भर भारत की नींव है : कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ■आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है - कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा
■पहले हम तकनीक का आयात करते थे, आज दुनिया भारत से सीख रही है, यह आत्मनिर्भर भारत का नया चेहरा है - कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा
■आत्मनिर्भर भारत' तक हर पहल का लक्ष्य यही है कि हम विदेशी से निर्भरता कम करें और स्वदेशी उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएं - कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल पर आयोजित आत्मनिर्भर भारत विषय पर आयोजित प्रेस वार्ता में हरियाणा सरकार कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की साथ में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता विधू रावल, नगर निगम मेयर सुमन बहमनी,जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, आत्मनिर्भर भारत की प्रदेश सह संयोजक प्रीति जौहर, जिला संयोजक दीषा बरार, मार्केट कमेटी चेयरमैन विपुल गर्ग,मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा, भाजपा नेता मुदित बंसल, डीआईपीआरओ डाक्टर मनोज साथ रहे। कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश के नागरिकों से भारत देश में बनी वस्तुओं को बढ़ावा देने की बात कही है ताकि भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ सके, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ,भाजपा सरकार के लिए स्वदेशी संकल्प एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है। यह एक आह्वान है कि हम अपने देश में बने उत्पादों को अपनाए, अपनी संस्कृति को गले लगाएं, और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है, हमारा लक्ष्य है, और हमारी शक्ति है। स्वदेशी केवल आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं है, यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। दुनिया में भारत का योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प, परंपरागत उद्योग, यह सब वैश्विक पहचान बना चुके हैं। कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पहले हम तकनीक का आयात करते थे, आज दुनिया भारत से सीख रही है, यह आत्मनिर्भर भारत का नया चेहरा है।स्वदेशी हमारे देश के कारीगरों, किसानों, छोटे व्यापारियों, और हमारे उद्यमियों के प्रति एक सम्मान है। जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तो हम अपने देश की मिट्टी से जुड़ते हैं, अपने लोगों की मेहनत को सम्मान देते हैं, और अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हैं। देश की सभी समस्याओं की एक ही दवा है स्वदेशी का प्रयोग और आत्मनिर्भर भारत है । कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने प्रेसवार्ता में मीडिया के साथियों द्वारा पूछे गए सवालो के जवाब देते हुए कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने हमें सिखाया आर्थिक आत्मनिर्भरता ही सुरक्षा है, भारतीय उद्योग और श्रमिक हमारी ताकत हैं। उन्होंने स्वदेशी प्रौद्योगिकी, कृषि और लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर यह दिखाया कि हमारा विकास हमारे हाथ में है। यही प्रेरणा आगे चलकर वर्ष 1991 में आत्मनिर्भर भारत के आंदोलन का आधार बनी जिसे आगे बढ़ाते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया था। आज मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल अवसंरचना और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियान इसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी शक्ति, हमारी संस्कृति और हमारी उद्योग-कुशलता ही हमें आत्मनिर्भर भारत की ऊंचाइयों तक ले जाएगी। कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि देश में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा यह तीनों स्तंभ मिलकर 'विकसित भारत' की ओर ले जाते हुए 'आत्मनिर्भर भारत' की नींव तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि आर्थिक व्यवस्था स्वदेशी पर आधारित होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भाजपा की केन्द्र सरकार इसी मंत्र पर चलते हुए स्वदेशी को बढ़ावा दे रही है। 'मेक इन के इंडिया' से लेकर 'स्टार्टअप इंडिया', 'वोकल फॉर लोकल' से लेकर 'आत्मनिर्भर भारत' तक हर पहल का लक्ष्य यही है कि हम विदेशी से निर्भरता कम करें और स्वदेशी उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएं।भाजपाप्रदेश प्रवक्ता विधू रावल ने कहा कि न आज भारत न सिर्फ अपनी सेना के लिए आधुनिक हथियार बना रहा है बल्कि कई देशों को रक्षा उपकरण निर्यात भी कर रहा है। 'मेक इन इंडिया' और 'डिफेंस इंडिजिनाइजेशन' के कारण आज टैंक से लेकर तोप और ड्रोन तक में भारत में ही तैयार हो रहे हैं। यह आत्मनिर्भर भारत का सच्चा स्वरूप है। आज गांव-गांव और तक डिजिटल क्रांति पहुंची है।