
मोदरान में दुर्गा अष्टमी पर महायज्ञ और महाआरती का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
📰 राजस्थान वार्ता24 न्यूज़ | मोदरान
मोदरान में दुर्गा अष्टमी पर महायज्ञ और महाआरती का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मोदरान। Jagmalsingh Rajpurohit Modran
शारदीय नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को मोदरान स्थित श्री आशापुरी महोधरी माताजी मंदिर में दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। सुबह 10 बजे से नवचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसकी पूर्णाहुति शाम 5 बजे महाआरती के साथ संपन्न हुई।
इस दौरान देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन समिति ने विशेष व्यवस्थाएं कीं। वहीं, दोदराऊ के देवड़ा भामाशाह परिवार की ओर से भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।
आयोजन की मुख्य विशेषताएं
सुबह 10 बजे नवचंडी महायज्ञ का शुभारंभ
शाम 5 बजे पूर्णाहुति व महाआरती
प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चारण व दुर्गा सप्तशती पाठ
मंदिर फूल मालाओं व रंग-बिरंगी रोशनी से सजा
श्रद्धालुओं की लंबी कतारों में भक्ति का उत्साह
आचार्य भीमाशंकर दवे के सान्निध्य में हुए इस आयोजन में शास्त्री शुभम दवे, हिमांशु दवे, गणपति चंद्र दवे, दिनेश त्रिवेदी, विक्रम त्रिवेदी सहित कई विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कराया। यजमान के रूप में जगमाल सिंह राजपुरोहित, पेपसिंह राठौड़, जबर सिंह राव, शंकर सिंह, तलसिंह, नरपतसिंह राईगौणी आदि उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं का विश्वास है कि दुर्गा अष्टमी पर माता आशापुरी के दर्शन व महायज्ञ में शामिल होने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसी कारण हर वर्ष अष्टमी पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है।