logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुमका भागलपुर स्टेट हाईवे पर राजा बाजार के समीप कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

 हंसडीहा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर स्टेट हाईवे पर राजा बाजार के समीप कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी।

बताते चलें कि सुखजोरा(नोनीहाट) से सनौर( गोड्डा ) जा रहे थे कि अचानक दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर राजा बाजार के समीप एक बाइक सवार उत्तम कुमार को टक्कर मार दिया।

बाइक मैं सवार उत्तम कुमार मंडल,(55) पिता स्वर्गीय विश्वनाथ मंडल, दामोडीह ( रामगढ़) जा रहे थे| बाइक में उत्तम के साथ उनकी पत्नी तथा एक छोटा बच्चा था उत्तम कुमार के बाएं हाथ टूट चुके हैं जबकि पत्नी को मामूली सी चोट आई है।प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताया जा रहा है कि दुमका की ओर से आ रहे बोलेरो कार (JH17S 0496) ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक चालक रोड पर गिर गए, स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना हंसडीहा थाना को दिए।

घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा थाना से एएसआई मनोज कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे घायलों को प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए सरैयाहाट अस्पताल भेज दिया गया! दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया ।

69
18027 views
49 shares

Comment