logo

Kota कर्मयोगी सेवा संस्थान के संयोजन में 26वां 16 दिवसीय श्राद्ध तर्पण महोत्सव

कोटा। कर्मयोगी सेवा संस्थान के संयोजन में आयोजित 26वें 16 दिवसीय श्राद्ध तर्पण महोत्सव के तहत् बुधवार को गुरुधाम कॉलोनी रोटेदा रोड कोटा जंक्शन पर एकादशी का श्राद्ध तर्पण किया गया। अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के संयोजन में क्रियाकांडी पंडित पवन शर्मा द्वारा विधि विधान से विश्व विख्यात व्यक्तित्व की हत्या, आत्महत्या एवं दुर्घटनाओं के शिकार हुए दिवंगतों की आत्मशांति के लिए तर्पण किया गया। विशेष रूप से महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राजकुमारी डायना, नेपाल नरेश, महारानी ऐश्वर्या एवं हादसे के शिकार परिवार के साथ ही राजेश पायलट, माधव राव सिंधिया जैसे विश्व विख्यात दिवंगतों की आत्मशांति हेतु श्रद्धांजलि समर्पित की गई। तत्पश्चात 2 मिनट का मौन रखा गया।

संस्थापक अध्यक्ष राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया कि श्राद्ध तर्पण अनिल कुमार शर्मा, लक्ष्मी नारायण गर्ग, धर्मपाल, कमल सिंह, हेमंत सिंह, कुसुम सिंह, नरेंद्र सिंह जादौन, विनोद कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा द्वारा किया गया। उसके पश्चात जरूरतमंदों एवं ब्राह्मणों को भोजन करवाया गया। कर्मयोगी ने बताया कि गुरुवार द्वादशी का श्राद्ध दिवंगत साधू सन्यासियों की आत्मशांति के लिए समर्पित किए जाएंगे। इसके लिए विशेष रूप से सन्यासियों को आमंत्रित किया गया है।

10
1018 views