पीएम के जन्मदिन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने चलाया ‘स्वच्छ भारत अभियान’
मेरठ। ग्राम दौराला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात “सफाई अभियान” चलाया।
इस दौरान सिवाल खास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान,गन्ना समिति अध्यक्ष भूपेंद्र अहलावत, दौराला नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री रवि पूनिया, कोआपरेटिव चेयरमैन सुरेंद्र अहलावत, धर्मेंद्र अहलावत, विक्रांत अहलावत, संजय नामदेव, प्रदुम्न जैन, मनोज अहलावत, धनेश कुमार, विपिन चौधरी, अवनीश अहलावत, अक्षय गुप्ता, मिंटू कश्यप, सोनू प्रजापत आदि मौजूद रहे।