logo

भाजपा ने डॉक्टरों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

जमशेदपुर (झारखंड) । बीमारी कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ रहे महान योद्धाओं के रूप में विख्यात जमशेदपुर शहर के कुछ डॉक्टरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ उमेश खा, डॉक्टर अमल पात्रा, डॉ सूर्यकांत मिश्रा, डॉक्टर भट्टामिश्रा, डॉक्टर समीम, डॉ नारायण इन सभी डॉक्टरों के क्लीनिक में जाकर देवेंद्र सिंह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पश्चिम विधानसभा के बीजेपी के प्रत्याशी रहे के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न किया गया. देवेंद्र सिंह ने कहा कि और भी ऐसे बहुत से डॉक्टर हैं जो दिन-रात सेवा में लगे हैं।

उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा डॉ उमेश खान ने कहा कि यह बहुत बड़ा चुनौती का समय है सभी डॉक्टरों को अपना क्लीनिक खोल कर रखना चाहिए दिन-रात सेवा में लगने की आवश्यकता है इस महामारी को भगाना है तो चिकित्सीय सेवा जनता का करना ही होगा।

उपायुक्त से भी मांग किया कि जो भी डॉक्टर चिकित्सा सेवा के समय इस बीमारी से ग्रसित होता है। उसे टाटा मेन हॉस्पिटल टेल्को हॉस्पिटल इत्यादि में भर्ती करने के लिए सहयोग करना चाहिए।

आज के इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र गिरी कृष्णा सिंह विजय कुमार इत्यादि  भी सहभागी थे।

68
14655 views
  
5 shares