logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रह्मशक्ति स्कूल के प्राचार्य श्री रामबीर सिंह ‘राम’ और उपप्राचार्य प्रवीण कुमार को डॉ. - सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया। -युवा जागृति एवं जन कल्याण मिशन ट्रस्ट ने भिवानी में आयोजित किया समारोह

ब्रह्मशक्ति स्कूल के प्राचार्य और उपप्राचार्य को डॉ. सर्वपल्ली - राधाकृष्णन शिक्षक अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। युवा - जागृति एवं जन कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध भिवानी में आयोजित एक भव्य समारोह में शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति, राष्ट्र रक्षा संकल्प
जैसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले हरियाणा सहित देश के कई राज्यों से आए स्कूलों के प्राचार्यों एवं
शिक्षकों को सम्मानित किया। जिसमें प्राचार्य ब्रह्मशक्ति स्कूल के रामबीर सिंह और

उपप्राचार्य प्रवीन कुमार को पुरस्कार स्वरूप अंगवस्त्र, स्मृति-चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त कर स्कूल पहुंचने पर विद्यालय के चेयरमैन ओपी रंगा सहित सभी स्टाफ सदस्यों और छात्रों ने प्राचार्य व उप प्राचार्य दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर सिंह रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा ने की।

101
3312 views

Comment