logo

जिला यमुनानगर कांग्रेस कमेटी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

जगाधरी यमुनानगर। 21/08/25 : जिला यमुनानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय इंटक भवन में जिले के सभी ग्रामीण व शहरी कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और यमुनानगर जिले के नवनियुक्त अध्यक्ष शहरी देवेंद्र सिंह व अध्यक्ष ग्रामीण श्री नरपाल गुर्जर के नेतृत्व में सभी कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के शहरी अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतवर्ष में कंप्यूटर की क्रांति लाने वाले हमारे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी थे। श्री राजीव गांधी की जो सोच थी आज उसके बदौलत भारतवर्ष कंप्यूटर की दुनिया में एक उच्चतम स्थान पर है। राजीव गांधी ने हमेशा भारतीय युवाओं से लेकर किसानों तक व मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारी, कॉरपोरेट सेक्टर हर एक के विषय में सोचा और उनके लिए योजनाएं बनाने का काम किया।
इस मौके पर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चौधरी नरपाल सिंह गुर्जर ने अपने शब्द व्यक्त करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं उन्होंने हमेशा भारत को विश्व पटल पर पहले पायदान पर देखने का सोचा।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के मौके पर पुष्प अर्पित करते समय पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चौधरी जाकिर हुसैन, श्याम सुंदर बत्रा, मोहन वर्मा, कुलजीत सिंह, दिनेश डुमरा, राकेश शर्मा,राजेश शर्मा जिले के अन्य नेता जिले के सभी शहरी ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।

40
4671 views