logo

रामगढ़ : Braking झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध में शामिल होने के लिए देश भर के नेता पहुंचे

Braking झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध में शामिल होने के लिए देश भर के नेता पहुंचे

रामगढ़ (झारखंड)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध में शामिल होने के लिए देश भर के नेता पहुंच रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी दलों के नेता रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा गांव पहुंच रहे हैं।

दो बजे तक करीब एक 70 हजार लोग दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके थे। अनुमान है कि देर शाम तक यह संख्या तीन लाख से अधिक हो सकती है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और योगगुरु बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य हस्तियां भी शनिवार को दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने नेमरा पहुंचीं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं उन्हें अपनी ओर से, सरकार की ओर से और अपनी पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

12
13 views