logo

बहराइच जनपद को मिले नए तेज तर्रार जिलाधिकारी अक्षय कुमार त्रिपाठी ने संभाल कार्यभार जिले का।

अक्षय त्रिपाठी ने बहराइच के नए जिलाधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार, जनहित को दी प्राथमिकता

बहराइच: उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बुधवार को बहराइच जिले के नए जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे लखनऊ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे, जहाँ उन्होंने नगरीय विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। उपाध्यक्ष पद के पश्चात उन्हें ललितपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया था, जहाँ उनकी कार्यशैली को विशेष सराहना प्राप्त हुई।

बहराइच में पदभार संभालते ही श्री त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता जिले की जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और वे स्वयं इस प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि वे जिले में पारदर्शी, जवाबदेह और जनसंपर्क आधारित प्रशासन को बढ़ावा देंगे। आमजन की समस्याएं, चाहे वे बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी हों या प्रशासनिक लापरवाही से, उनका निष्पक्ष और संवेदनशील समाधान किया जाएगा।

अक्षय त्रिपाठी के पदभार ग्रहण से जिले के प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद की जा रही है।

सुमित पाण्डेय
सदस्य ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन।

34
1443 views