logo

पानीपत में 6 वर्षीय मासूम के साथ बलात्कार हैवानियत की मिसाल– हरियाणा सरकार की निष्क्रियता बेहद शर्मनाक : हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज

■ हरियाणा में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा अब सवालों के घेरे में : भारद्वाज

हरियाणा, यमुनानगर/पंचकुला। 23/ 07/25 : पानीपत जिले में 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हुई बलात्कार की वीभत्स घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची को उसके घर से अगवा कर बलात्कार किया गया। यह न केवल अमानवीय और क्रूर कृत्य है, बल्कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार की लापरवाही का भी जीता-जागता उदाहरण है।

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा: "हरियाणा में मासूम बच्चियाँ तक सुरक्षित नहीं हैं। दरिंदे खुलेआम घुम रहे हैं और सरकार मौन है। पानीपत की यह घटना प्रदेश सरकार के संवेदनहीन रवैये को उजागर करती है। बेटियों की सुरक्षा अब राजनीति का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी बन गई है — और इसमें सरकार पूरी तरह विफल रही है"।

महिला कांग्रेस ने यह भी याद दिलाया कि कुछ दिन पूर्व मेवात में भी एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार की घटना हुई थी। ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति यह दर्शाती है कि अपराधियों को कानून का कोई भय नहीं है।
हरियाणा महिला कांग्रेस की इस दयनीय घटना को लेकर सरकार से प्रमुख माँगें:
■. पानीपत की इस घटना की फास्ट ट्रैक जांच एवं सुनवाई कर अपराधी को सख्त से सख्त सजा दी जाए — फांसी तक
■. प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा हेतु विशेष महिला सुरक्षा बल (WPF) का गठन किया जाए
■. हर जिले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी तरह का महिलाओ से जुड़े आपराधिक मामलों में समय पर न्याय हो
■. सरकार यह स्पष्ट करे कि अब तक बलात्कार के मामलों में कितने दोषियो को सजा हुई

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस यह स्पष्ट करती है कि यदि सरकार ने इस मामले में जल्द और कठोर कार्रवाई नहीं की, तो हम प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेंगे और बेटियों के न्याय के लिए हर मंच पर आवाज बुलंद की जाएगी।

80
17833 views