logo

"आ अब लौट चलें, नैन बिछाए बांहे पसारे..." गीत संगीत कार्यक्रम में सदाबहार नगमों की रही धूम



बीकानेर। दिनांक 6/7/2025, रविवार की संध्या को स्थानीय टाउन हॉल में श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला केंद्र द्वारा "आ अब लौट चलें, नैन बिछाए बांहें पसारे..." गीत संगीत कार्यक्रम में सदाबहार नगमों की गूंज रही। कार्यक्रम प्रायोजक संस्था के अध्यक्ष मेघराज नागल ने बताया कि कार्यक्रम में गायिका साक्षी कुमारी के साथ स्थानीय गायक कलाकारों ने डुएट सोंग्स और सिंगल गीतों की प्रस्तुतियां दी। जिसमें दीपक खत्री, अनवर हुसैन,कमल कांत सोनी, मेघराज नागल, रामकिशोर यादव, राजेन्द्र बोथरा, नारायण बिहाणी, राधा कृष्ण सोनी, अयोध्या प्रसाद शर्मा, कैलाश खरखोदिया, राजेन्द्र बोथरा, संजीव ऐरन, नंदकिशोर भूंड,निहारिका गर्ग सहित आदि कलाकार शामिल थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इं.गिरधर लाल मोदी थे। अध्यक्षता संयुक्त रूप से सखा संगम के अध्यक्ष एनडी रंगा और व्यवसायी नारायण बिहाणी की। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी सुशील यादव, भरत प्रकाश श्रीमाली, प्रेम स्वामी, अजय ऐरन, नारायण सिंह नरूका, सुरेश ओझा थे। कार्यक्रम का मंच संचालन कमल कांत सोनी ने किया।

3
1312 views