logo

गुरुपूजन कार्यक्रम हेतु संघ कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का भावपूर्ण आह्वान


मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, वेदव्यास नगर (मेरठ पश्चिम) द्वारा आयोजित गुरुपूजन कार्यक्रम के लिए संघ कार्यकर्ताओं ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। यह कार्यक्रम रविवार, 13 जुलाई को प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक श्री गौरी शंकर मंदिर, गॉडविन कॉलोनी में संपन्न होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और सेवा भावना को जागृत करना है। कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के प्रेरणादायी विचारों को उद्धृत करते हुए कहा गया -
"हमें जिस राष्ट्रीय मुक्ति की कामना है, वह त्याग और कष्ट सहन के रूप में अपनी कीमत लिए बिना नहीं मिल सकती। जो कष्ट सहन के लिए तत्पर है, उसे पूजा के पुष्प लेकर आगे आना चाहिए।"

संघ कार्यकर्ता अंकुश खन्ना (महानगर सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख), पंकज शर्मा (सह नगर कार्यवाह), दिनेश गोयल (गॉडविन विला अध्यक्ष), धर्मपाल, रामकिशोर सहित कई प्रबुद्ध स्वयंसेवकों ने जन संपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर आमजन को गुरुपूजन हेतु आमंत्रित किया।

कार्यक्रम के केंद्र में नागरिक कर्तव्यों की भावना को रखा गया है, जिसमें विशेष रूप से ये बिंदु शामिल हैं -
• पर्यावरण एवं जल संरक्षण
• पंच परिवर्तन
• 'स्व' का भाव
• कुटुंब प्रबोधन
• सामाजिक समरसता

कार्यक्रम में सहभागिता हेतु सभी को मंगल वेश में आमंत्रित किया गया है और समय से 10 मिनट पूर्व पहुंचने का अनुरोध किया गया है।

24
1396 views