logo

जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियन्त्रण अभियान की तैयारियो समीक्षा की

मेरठ। विकास भवन जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियन्त्रण अभियान माह जुलाई 2025 की तैयारियो के परिप्रेक्ष्य में द्वितीय अन्तर्विभागीय टास्क फोर्स बैठक का संचालन किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी, मेरठ द्वारा नगर निगम को कार्य में सुधार हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अधिसाशी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को प्रातः 05.00 बजे अपने अपने कार्य क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण करने एवं पोलीथीन पर नियन्त्रण हेतु कार्यवाही करने हेतु कहा गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मेरठ व समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी,28 जून से 30 जून तक समस्त विद्यालयों में जाली लगवाने, सघन्न सफाई अभियान चलाये जाने, शौचालयों को सुचारू करने आदि हेतु निर्देशित किया गया। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, मेरठ को उनके द्वारा बताये जाने पर कि वह केवल कार्यालय में बैठकर हस्ताक्षर का कार्य करते है क्षेत्र में नहीं जाते है पर जिलाधिकारी, मेरठ द्वारा नाराजगी जताते हुए उनसे उनके कार्य व उत्तरदायित्वो उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया।

0
1820 views