logo

राष्ट्रीय गुर्जर महासभा ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मेरठ। गुर्जर सम्राट मिहिर भोज स्मृति द्वार के नामकरण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राष्ट्रीय गुर्जर महासभा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

महासभा ने मांग की है कि मिहिर भोज के नाम के साथ ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित ‘गुर्जर’ शब्द का सम्मानपूर्वक प्रयोग किया जाए। साथ ही जातीय तनाव फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उनका कहना है कि अगर ऐसी गतिविधियां नहीं रोकी गईं तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक आंदोलन हो सकता है।

5
519 views