श्री अमरनाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा धर्मशाला निर्माण कार्य प्रगति पर, निर्धन कन्याओं के विवाह और समाज सेवा के लिए होगा उपयोग
मेरठ। श्री अमरनाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा शहर में एक भव्य धर्मशाला का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे अमरनाथ भवन के नाम से जाना जाएगा। यह धर्मशाला सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित होगी, जिसमें निर्धन कन्याओं के विवाह सहित विभिन्न समाजसेवी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
धर्मशाला तीन मंजिला होगी और इसका निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। निर्माण कार्य के तहत द्वितीय तल का लैंटर आगामी दो जून को डाला जाएगा, जिसकी तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई हैं।
ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि यह भवन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र होगा, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए सहारा बनने का भी कार्य करेगा।