logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने शिक्षा विभाग और मनरेगा के कार्यों में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाया विशेष अभियान



--- पूरे देश के नागरिकों से डेटा संग्रह अभियान।

प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने अपने भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पूरे भारत वर्ष में शिक्षा विभाग और मनरेगा कार्यो में भ्रष्टाचार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया है और इस संदर्भ में पूरे भारत वर्ष के नागरिकों से डेटा संग्रह किया जा रहा है।
उपरोक्त के संदर्भ में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन अपने भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 24 मई 2025 से 30 मई 2025 तक विशेष अभियान चलाकर शिक्षा विभाग और मनरेगा कार्यो में भ्रष्टाचार के विरुद्ध विशेष कार्य योजना पर कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि इसके प्रथम चरण में भारत वर्ष के नागरिकों से डाटा संग्रह किया जाएगा तथा प्राप्त डाटा के आधार पर त्वरित कार्यवाही का प्रयास किया जाएगा।
बता दें कि राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान हेतु हेल्प लाइन नंबर 9450505025 जारी किया है जिस पर कोई भी भारतीय नागरिक साक्ष्य सहित लिखित गोपनीय शिकायत भेजकर इस विशेष अभियान का सहयोगी बन सकता है।

133
7984 views

Comment