logo

25 मई को पहरावर में मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव : जयहिंद

■ 25 मई रविवार 11 बजे पहरावर में मनाए जा रहे जन्मोत्सव में भगवान शिव करेगे अध्यक्षता ओर भगवान परशुराम होंगे मुख्यातिथि : जयहिंद
■ 25 मई की करो तैयारी सारे योद्धा क्रांतिकारी फरसाधारी : जयहिंद
■ पहरावर की जमीन पर होगी 121 फुट भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित: जयहिंद
■ पहरावर में पहले भी तीन बार भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जा चुका है : जयहिंद
■ गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था के चुनाव कराने के साथ 21 करोड़ रु ग्रांट जारी करे सरकार : जयहिंद
■ गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थान के लिए ब्राह्मण विधायक, सांसद,मंत्री 1/1 करोड़ रु दे : जयहिंद
■ देश के लिए शहीद होने वाले सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए पहरावर में होंगा हवन यज्ञ : जयहिंद
■ जनता 25 मई पहरावर में अपनी समस्याएं लेकर आए : जयहिंद

(16 मई ) / जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने पिछले दिनों भारत पाकिस्तान युद्ध के चलते पहरावर में मनाए जाने वाला भगवान परशुराम जन्मोत्सव स्थगित कर दिया था

अब युद्ध की समाप्ति के बाद स्थिति सामान्य होने पर और देश के सैनिकों द्वारा विरोधी देश को युद्ध में धूल चटाने के बाद अब जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने 25 मई को पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाए जाने का ऐलान किया है जिसके जयहिंद ने 36 बिरादरी के सभी योद्धाओं, क्रांतिकारियों और फरसाधारियों को भगवान परशुराम जन्मोत्सव का न्योता दिया है

नवीन जयहिंद ने बताया कि 36 बिरादरी के योद्धा क्रांतिकारी और फरसाधारियों द्वारा पहले भी तीन बार पहरावर की जमीन पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जा चुका है जो 11 मई को मनाया जाने वाला भगवान परशुराम जन्मोत्सव युद्ध के कारण स्थगित हो गया था जयहिंद ने बताया कि 25 मई को पहरावर में मनाए जा रहे भगवान परशुराम जन्मोत्सव में सरकार से भी गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था के विकास कार्यों के लिए 21 करोड़ रु की मांग मांगने के साथ ही संस्था के चुनाव कराने की मांग की जाएगी

जयहिंद ने बताया कि 25 मई को मनाए जा रहे भगवान परशुराम जन्मोत्सव में सभी ब्राह्मण विधायक, सांसदों और मंत्रियों से गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था पहरावर के लिए 1/1 करोड़ रु की मांग भी की जाएगी क्योंकि सभी ब्राह्मण विधायक, सांसद, मंत्री करोड़पति हैं इससे संस्था का विकास भी होगा

25 मई को पहरावर में मनाए जा रहे भगवान परशुराम जन्मोत्सव को नवीन जयहिंद ने सरकारी की बजाए क्रांतिकारी ओर फरसाधारी बताते हुए कहा कि 25 मई को पहरावर में मनाए जा रहे भगवान परशुराम जन्मोत्सव की अध्यक्षता भगवान शिव करेगे और मुख्यातिथि भगवान परशुराम स्वयं होंगे

एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जयहिंद ने बताया कि 25 मई पहरावर में मनाए जाने वाला भगवान परशुराम जन्मोत्सव इसलिए खास है जिस पहरावर की जमीन को कल तक सरकार नगर निगम की जमीन बता रही थी अब उसी जमीन पर सरकारी भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाए जाने की घोषणा सरकार द्वारा की जा रही हैं वहीं जयहिंद ने गौड़ ब्राह्मण संस्था को लूटने वालों पर भी तंज कसते हुए कहा कि 25 मई को ऐसे ऐसे नेताओं की भी पोल खोली जाएगी जिन्होंने संस्था को लुटा है और शहर में सभी संस्थाओं के चुनाव होने के बाद भी गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था के चुनाव नहीं होने दिए

जयहिंद ने हरियाणा सरकार में एक मंत्री पर भी तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान में पहरावर की जमीन का श्रेय लेने वाले मंत्री जो माफीवीर है खट्टर सरकार में बेइज्जत करने पर हमने ही उनकी भी आवाज उठाई थी जिन्होंने बाद में पूर्व मंत्री के साथ खीर हलवा खाने खिलाने का खेल खेला जो संस्था की जमीन के कागजों को रोकने की बात खुद मंत्री जी कह रहे थे

जयहिंद ने बताया कि पहरवार की जमीन पर 121 फुट की भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना कराना मेरा सपना है जिसके लिए प्रयास करता रहूंगा वहीं 25 मई को पहरावर में देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ भी किया जाएगा

24
1343 views