logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भा कि यू भानु ने जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पद अधिकारियों ने ज्ञापन देते हुए कहा है।कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा जैसा बुनियादी अधिकार निजी संस्थाओं के लिए मुनाफा का जरिया वन चुका है।प्राइवेट स्कूल सुविधाओं की आढ में अभिभावको से मनमाना शुल्क वसूल रहे है।ड्रेस,किताबे, यूनीफार्म,कोचिंग,एडमीशन, जूते,बैग प्रतिवर्ष मंहगी फीस को इन्होने अनिवार्य बना दिया है। किताबें स्कूल के किसी अधिकृत वेण्डर से ही खरीदनी होती है। जिसका मूल्य बाजार दर से कई गुना अधिक होता है।जिसमें किताबों में स्कूल का कमीशन सामिल रहता है।पढाई के नाम की चीज नही है।उत्तर प्रदेश सरकार ऐसी समस्याओं पर जांच कर तत्काल अंकुश लगाये।
प्राइवेट अस्पतालो ने कमाई का जरिया बना लिया है।उद्योग का दर्जा हासिल कर रहे है।प्राइवेट अस्पतालो ने मंहगी दवाईयां, आई0सी0यू0 और एडवांश पेमेन्ट की मांग जो भी बिना बताये मरीज की स्थिति क्या है, सामान्य सर्दी,खासी,बुखार को भी डाक्टर ऐसा बताते है कि मानो जीवन संकट में है।मराऊ मरीजो का भी जवरदस्ती इलाज होता है।यदि मरीज ठीक भी हो गया तो बिल देखकर मर जाता है दस रूपये वाली दवा 200/-रू0 की मिलती है।यहां तक मौत के बाद भी लाश को एक दो दिन रोककर मोर्चरी चार्जेज, फ्रीजर चार्जेज आदि के नाम पर अवैध वसूली होती है, मरीज की अन्तिम सास तक पैसा वसूला जाता है। उस परिवार के साथ बहुत बडा क्रूर मजाक होता है तो अपनो को खो चुका है, जांच कर प्राइवेट अस्पतालो पर सख्त कार्यवाही की जाए।वही उत्तर प्रदेश में कोतवाली,थानो की पुलिस अपराध और अपराधियों को बचाने का काम करती है, समाज को न्याय नही मिल रहा है।आपराधियों को बचाने में पुलिस को मोटी रकम मिलती है। पुलिस अपने अनुसार बड़े से बड़े मामलो में मुकदमा नही लिखती है।
गांव भगौतीपुर तहसील कायमगंज जिला फर्रुखाबाद राज्य-उत्तर प्रदेश में नान जेड ए जमीन गाटा संख्या-114 व गाटा सं0-96 पर श्रीकृष्ण गौतम पुत्र बनवारी लाल, सुदामा देवी पुत्री इतवारीलाल व सतीशचन्द्र पुत्र गेंदनलाल निवासी भगौतीपुर ने गुण्डागर्दी व नेतागीरी के बल पर उपरोक्त जमीन जो राजकीय सम्पत्ति है, पर अवैध कब्जा कर पुख्ता निर्माण करा लिया गया है, पुख्ता निर्माण सडक में दर्ज है।
कायमगंज स्थित चीनी मील पूरी तरह से अप्रचलित हो चुकी है। सीजन में मिल कई बार कई-कई दिनो तक के लिए बन्द हो जाती है।जिससे किसानो को भारी असुविधा होती है।
सर्दी में खुले में पडे रहना पडता है, मिल की पिराई क्षमता का विस्तार कर नवीनीकरण कराया जाये।जिससे यहां का किसान खुशहाल हो सके।
इस मौके पर मुन्नालाल सक्सेना जिला प्रभारी,प्रताप सिंह गंगवार जिला संगठन सचिव,रामवीर जिला सचिव,विनीत कुमार सक्सेना जिला मीडिया प्रभारी, अमरीश शुक्ला जिला संगठन और प्रचार मंत्री,विजय शाक्य तहसील अध्यक्ष,श्योराज शाक्य ब्लाक अध्यक्ष, रामलाल गुप्ता, बिंदु सिंह गंगवार,श्रीकृष्ण शाक्य आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

138
6262 views

Comment