logo

बढते अपराधों के विरोध में कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मेरठ। जनपद में बढ़ते अपराध, रामपुर में हुई दलित मूकबधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म और उत्तर प्रदेश में दलितों के साथ ही बढ़ रही घटनाओं के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन करने वालों में प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, सलीम खान, धूम सिंह गुर्जर, आदित्य शर्मा, विनोद मोगा, बाबू चमन लाल, किरण बाला, रीना शर्मा, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, डा0 बबीता गुर्जर, सुमित विकल, अल्तमस त्यागी, राकेश मिश्रा, एडवोकेट राजीव शर्मा, अजय शर्मा, अभिमन्यु त्यागी, सलीम पठान, शमसुद्दीन चौधरी , जिशान सिद्धिकी, संजय माहेश्वरी, दीपांशु गुर्जर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

13
711 views