logo

BOKARO की CJM सहित कई न्यायिक दंडाधिकारी का तबादला I

JHARKHAND में अनेक न्यायिक दंडाधिकारियों के स्थानांतरण की सूचना है। इसी के तहत बोकारो court के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ( सीजीएम ) सहित अन्य का भी तबादला किया गया है।
खूंटी के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) श्री मनोरंजन कुमार नंबर -- 01 को बोकारो का नया CJM नियुक्त किया गया है, जबकि बोकारो की CJM डॉ. दिव्या मिश्रा को देवघर स्थानांतरित किया गया है। बोकारो की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (ACJM) श्रीमती लुसी सोसन तिग्गा का तबादला सरायकेला के लिए हुआ है। बोकारो के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (JMFC) श्री रवि कुमार भास्कर और श्री भूपेश चंद्र समद, दोनों का तबादला रांची किया गया है। रांची के JMFC श्री राज कुमार पांडेय को बोकारो के #बेरमो के तेनुघाट कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है, वहीं #तेनुघाट के JMFC श्री राजेश रंजन कुमार को रांची भेजा गया है।
Ranchi के JMFC श्री दिग्विजय नाथ शुक्ला को बेरमो तेनुघाट भेजा गया है। मधुपुर, देवघर के JMFC श्री अरुण कुमार दुबे का तबादला बोकारो के लिए हुआ है। बोकारो के JMFC धृति धारिया को गिरिडीह तबादला किया गया है। बोकारो के JMFC श्री अचय शर्मा का तबादला गिरिडीह कर दिया गया है। बोकारो के JMFC श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव का तबादला Giridih कर दिया गया है।

72
1469 views