
BOKARO : प्रेम -प्रसंग में चली गोलियां,03 गिरफ्तार I
बोकारो में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां चली। सौभाग्यवश कोई हताहत नहीं हुआ। प्रेम - प्रसंग में हुए इस गोलीकांड में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। 19 मार्च की रात करीबन 11:30 बजे चास ( मु. ) थाना क्षेत्र का पत्थरकट्टा साइड गोलियों की आवाज से कांप गया। मौके पर पहुंची पुलिस को कुछेक गोलियों के खोखे मिले। एसपी,बोकारो मनोज स्वर्गीयारी ने इस मामले को सुलझाने के लिए चास DSP के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर इस घटना में शामिल गुड्डू महतो, निमाई चंद महतो और धर्मेंद्र कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद इन तीनों ने गोलीकांड के मूल कारण से पर्दा उठाया और यह बात सामने आई कि गोलीकांड का कारण मोबाइल नहीं वरन प्रेम - प्रसंग था।
पुलिस के अनुसार 19 मार्च को जब पत्थरकट्टा साइड में प्रफुल्ल गोराई के घर पर गोली चली, उसके बाद प्रफुल्ल और विजय गोराई ने बताया कि मेरा मोबाइल लेने के लिए ही यह सारा कांड हुआ। बाद में यह भेद खुला कि इस के पीछे का मुख्य कारण था विजय और गुड्डू महतो के ममेरी बहन के बीच का प्रेम -प्रसंग। डीएसपी, चास ने बताया कि गुड्डू महतो की ममेरी बहन बरवाअड्डा में रहती है। वर्ष 2023 में Jainamore के शादी समारोह में उसकी मुलाकात विजय गोराई से हुई। धीरे - धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। इसकी जानकारी जब गुड्डू को अपने मामा और मामी अर्थात लड़की के मां - बाप से मिली तो अपने साथियों के साथ गुड्डू तेलमच्चो पुल पहुंचा और विजय को बुलाया। विजय के मोबाइल को इन लोगों ने लेने का प्रयास किया। मारपीट भी हुई। विजय वहां से किसी तरह घर आ गया और उसके बाद गुड्डू और उसके साथी विजय के घर पहुंचे और फायरिंग की।
पुलिस के अनुसार इनके पास से दो पिस्तौल जिसमें एक देसी है l और एक जिंदा गोली भी बरामद हुई है। घटना स्थल से भी तीन खोखा मिला है। धर्मेंद्र और निमाई का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। गुड्डू महतो फोर्स में ही है और अरुणाचल प्रदेश में अभी उसकी पोस्टिंग है। पुलिस ने उसके कमांडिंग ऑफिसर को इस कांड की सूचना दी है।